National
दिल्ली-NCR की हवा हुई बेहद जहरीली: AQI 400 पार, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और वाहनों पर सख्ती
दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। CAQM ने 6 नवंबर को GRAP-3 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। निर्माण कार्यों, पुराने वाहनों और मालवाहक गाड़ियों पर सख्ती की जाएगी। स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई का विकल्प भी लागू होगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे प्रदूषण के दौरान बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और सांस संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।