उत्तर प्रदेश
अंग्रेजी नहीं बोल पाया वेटर तो ग्राहक ने जड़ा थप्पड़, ताज होटल ने हमेशा के लिए बंद किए अपने दरवाजे!
आगरा के ताज होटल में अंग्रेजी ठीक से नहीं बोल पाने के कारण एक वेटर के साथ ग्राहक द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। वेटर कांति ने नौकरी जाने के डर से शिकायत नहीं की थी। होटल प्रबंधन को जानकारी मिलने पर संबंधित ग्राहक को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इस घटना ने कर्मचारियों के सम्मान और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।