उत्तर प्रदेश
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने खोला आध्यात्मिकता का नया केंद्र! दिव्य संस्कृति भवन से युवाओं और समाज को क्या मिलेगा?
लखनऊ के गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज के दिव्य संस्कृति भवन का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। भवन में निःशुल्क राजयोग प्रशिक्षण और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भविष्य में यहां 2,000 सीटों वाला ऑडिटोरियम और 300 लोगों के ठहरने की व्यवस्था विकसित करने की योजना है।