गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से लापता हुए पशु चिकित्सक डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज का शव ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी कार में मिला। पुलिस को आशंका है कि डॉक्टर ने दवाओं की ओवरडोज ली, हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगी।
30 साल के डॉ. भारद्वाज वीवीआईपी मंगल सोसाइटी, राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले थे और नंदग्राम थाना क्षेत्र में आते हैं। वे गोपाल स्वरूप के बेटे थे। वे दिल्ली के लाजपत नगर स्थित एक निजी पशु चिकित्सालय में सर्जन के तौर पर काम करते थे।
कैसे मिला शव
डायल-112 को बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि मुरादनगर में एक्सप्रेस-वे पर यूपी नंबर की एक कार लंबे समय से खड़ी है और उसके अंदर एक शव दिखाई दे रहा है। मुरादनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच की।
कार के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और शीशे चढ़े हुए थे। पुलिस ने एक शीशा तोड़कर गाड़ी खोली। ड्राइविंग सीट पर डॉक्टर का शव मिला।
मसूरी एसीपी सुनील कुमार ने बताया,