लखनऊ
रेहान गाजी हत्याकांड: 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उजैफा को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
लखनऊ के सआदतगंज में रेहान गाजी की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उजैफा को करीब 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात दुबग्गा में हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब हत्या की वजह, कथित साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।