उत्तर प्रदेश
मिशन 2027 की कमान संभालने लखनऊ पहुंचे अमित शाह, BJP नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। करीब 2,850 पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समीकरण और सरकारी योजनाओं के प्रचार पर विशेष ध्यान रहने की संभावना है। हालिया MLC चुनाव के नतीजे भी समीक्षा का हिस्सा बन सकते हैं।