लद्दाख में नगर निकाय चुनाव का बिगुल, Leh-Kargil में 21 नवंबर को मतदान
लद्दाख के Leh और Kargil नगर निकायों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी Rahul Sharma के अनुसार दोनों नगर समितियों के कुल 38 वार्डों में 21 नवंबर 2026 को मतदान होगा। Leh में 21 और Kargil में 17 वार्ड हैं। चुनाव अधिसूचना 29 अक्टूबर, नामांकन की अंतिम तारीख 5 नवंबर, scrutiny 6 नवंबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 नवंबर निर्धारित की गई है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों नगर समितियों की अंतिम मतदाता सूची 22 अक्टूबर को प्रकाशित हो चुकी है और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। Leh-Kargil में पिछला नगर निकाय चुनाव 2018 में हुआ था। अब नई चुनावी प्रक्रिया लद्दाख के केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद स्थानीय लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।