Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh
Breaking

Topic

#Electoral Roll Revision

उत्तर प्रदेश

यूपी में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर बड़ा फैसला, 12 नवंबर से ट्रांसफर पर ब्रेक

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया गया है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर 12 नवंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक रोक रहेगी। इस अवधि में किसी अधिकारी का स्थानांतरण करना जरूरी होने पर चुनाव आयोग की पूर्व अनुमति लेनी होगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को जारी होगी, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी और 28 दिसंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि चुनाव से पहले मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, गलतियां सुधारने और डुप्लीकेट नामों को हटाने का काम इसी अवधि में होगा।

· 6 min read