National
पुणे को मिली नई मेट्रो रफ्तार, PM मोदी ने 23 किमी की पिंक लाइन का किया उद्घाटन; ₹21,800 करोड़ के प्रोजेक्ट आगे बढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो की करीब 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का उद्घाटन किया। यह हिंजवड़ी IT हब और शिवाजीनगर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करेगी। इसके साथ ही मेट्रो फेज-II के चार नए कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई, जिन पर करीब ₹13,500 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। उद्घाटन और नई परियोजनाओं को मिलाकर कुल निवेश लगभग ₹21,800 करोड़ है। पिंक लाइन पर आम यात्रियों के लिए सेवा 4 नवंबर से शुरू होनी है।