उत्तर प्रदेश
यूपी को मिली रातों-रात दिल्ली पहुंचाने वाली नई ट्रेन की सौगात! वाराणसी से स्लीपर वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे CM योगी
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस आज 31 अक्टूबर को शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। 16 कोच और 823 बर्थ वाली यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद से होकर गुजरेगी। इससे पूर्वांचल और दिल्ली के बीच रात की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।