आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के जोधापुरा गांव में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई IB के इनपुट पर की गई।
गिरफ्तार लोगों की पहचान विनीत फास्टर और बंटू बघेल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान विनीत ने खुद को पादरी बताया।
15 लोगों के जुटने की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस को गांव में करीब 15 लोगों के जुटने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
आरोपितों के पास से धार्मिक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ अभी जारी है।
गरीबी का फायदा उठाने का आरोप
आरोप है कि गरीब लोगों को लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस अब जुटे लोगों और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि विनीत कई राज्यों में सक्रिय रहा है।
आगे की जांच जारी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांव में लोगों के जुटने का असली मकसद क्या था। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि इस गतिविधि से कुल कितने लोग जुड़े हुए थे।