Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh
Breaking

बरेली: पशु तस्कर के पास से 302 ग्राम अफीम बरामद

भोजीपुरा पुलिस ने धौराटांडा निवासी शकील अहमद को अटापट्टी शुमाली के पास से गिरफ्तार किया, कोर्ट ने भेजा जेल

रात में भोजीपुरा के पास पुलिस की कार्रवाई का दृश्य
प्रतीकात्मक तस्वीर, AI से बनाई गई। यह वास्तविक घटना का चित्रण नहीं है।

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात एक आरोपी को 302 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धौराटांडा निवासी शकील अहमद के रूप में हुई है, जिस पर पहले से पशु तस्करी का आरोप है।

पुलिस ने उसे गांव अटापट्टी शुमाली के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शकील अहमद के खिलाफ पहले से गोकशी के तीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर शस्त्र अधिनियम के दो और जानलेवा हमले का एक मामला भी दर्ज है।

सीओ के मुताबिक अब उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी जुटा रही है।

कोर्ट ने भेजा जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने शकील अहमद को जेल भेजने का आदेश दिया।