ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक परिवार के 5 लोग एक ही रात में मर गए। घर के मालिक महेश (38), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटा लड्डू (12), बेटी मिश्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) की मौत हुई।
पड़ोसियों को सुबह जब परिवार नहीं दिखा तो वे घर गए। उन्होंने सभी को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया। परिवार रात लगभग 10 बजे मैगी नूडल्स और चाय खाने के बाद सो गया था।
पुलिस जांच चल रही है
पुलिस को संदेह है कि खाने में जहर हो सकता है। फॉरेंसिक टीम ने रसोई से चाय के बर्तन, नूडल्स और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं।
इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावनाओं की भी जांच कर रही है।
भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने पीटीआई को बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को घटना की सूचना दी जा चुकी है। फूड डिपार्टमेंट भी मामले की जांच कर रहा है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पहले मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है।