National
असम में म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, छह गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन की जांच तेज
असम STF ने म्यूल बैंक खातों के जरिए कथित साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले नेटवर्क के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच की शुरुआत गुवाहाटी के एक SBI खाते में संदिग्ध लेन-देन से हुई, जिसमें 47 दिनों के भीतर लाखों रुपये जमा हुए और तुरंत निकाल लिए गए। पुलिस अब नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड, देशभर में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और पाकिस्तान-आधारित खुफिया ऑपरेटिव्स से संभावित संबंधों की जांच कर रही है। विदेशी संपर्कों का आरोप अभी जांच के अधीन है।