लखनऊ
Breaking BKT में फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटा, किसान पथ पर मची अफरा-तफरी; धुएं-गंध से आंखों में जलन
लखनऊ के BKT इलाके में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटने के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। टायर फटने के बाद टैंकर पलटने से केमिकल रिसाव हुआ और तेज गंध के कारण आसपास के लोगों को आंखों, नाक और गले में जलन की शिकायत हुई। पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेरा और रिसाव को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी है।