India
Breaking बंगाल की खाड़ी में ‘अर्नब’ का बढ़ा खतरा, अब Severe Cyclonic Storm; 53 ट्रेनें रद्द, 5 राज्यों में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना Cyclone Arnab तेजी से ताकतवर हो रहा है और अब Severe Cyclonic Storm में बदल चुका है। IMD के अनुसार इसके अगले कुछ घंटों में Very Severe Cyclonic Storm बनने की संभावना है। तूफान के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश-यानम तट के बीच बापटला और विशाखापत्तनम के आसपास पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115–125 kmph और झोंकों की रफ्तार 140 kmph तक पहुंच सकती है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में तैयारियां तेज हैं। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से 27 और 28 अक्टूबर को 53 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। NDRF, SDRF और अन्य बचाव एजेंसियों को तैयार रखा गया है। केंद्र ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी संभावित भारी बारिश को लेकर सतर्कता बढ़ाने को कहा है।