India
₹438 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का कथित सरगना सलाखों के पीछे, गुजरात ATS ने सलीम डोला को दबोचा
गुजरात ATS ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के आरोपी सलीम इस्माइल डोला को वडोदरा के ₹438.64 करोड़ के मेफेड्रोन मामले में हिरासत में लिया है। एजेंसी के मुताबिक, वह कथित तौर पर ड्रग निर्माण के लिए रसायन उपलब्ध कराने और तैयार माल की खरीद-बिक्री से जुड़ा था। अब उसके विदेशी संपर्कों, पुराने अंडरवर्ल्ड संबंधों और वित्तीय नेटवर्क की जांच की जा रही है।