उत्तर प्रदेश
8 साल पुराने दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला: दिव्यांग किशोरी से दरिंदगी करने वाले दिनेश शर्मा को उम्रकैद
कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के आठ साल पुराने मामले में अदालत ने दिनेश शर्मा को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे एक साल अतिरिक्त जेल में रहना होगा। अदालत ने पीड़िता को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी निर्देश भेजा है।