उत्तर प्रदेश
KGMU में कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न के मामलों पर सरकार सख्त, डॉक्टरों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ के KGMU में महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने से जुड़े मामलों में यूपी STF की रिपोर्ट के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय प्रशासन को रिपोर्ट में चिह्नित डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ KGMU अधिनियम और परिनियमावली के तहत कार्रवाई करने तथा उसकी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने का निर्देश दिया है। अब निगाहें KGMU प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।