उत्तर प्रदेश
गोरखपुर में अवैध ब्लड सप्लाई का पर्दाफाश, कार से 100 यूनिट PRBC बरामद; दो गिरफ्तार
गोरखपुर में कथित अवैध रक्त तस्करी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी कार से 100 यूनिट PRBC बरामद की है। पुलिस के अनुसार, रक्त मुरादाबाद से लाकर गोरखपुर के एक ब्लड बैंक में सप्लाई किया जाना था। रक्त की गुणवत्ता पर संदेह के चलते नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं। अब जांच का फोकस रक्त के स्रोत, उसकी गुणवत्ता और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर है।