National
ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद जलप्रलय! 9 जिलों में 59 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट
चक्रवात अर्नब के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा में भारी बारिश ने बाढ़ का गंभीर संकट पैदा कर दिया है। नौ जिलों से 59,028 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 3,001 गर्भवती महिलाएं भी इनमें शामिल हैं। 313 बचाव टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। गंजाम और गजपति में सैकड़ों गांव प्रभावित हैं और कई सड़कें व रेल मार्ग बाधित हुए हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से सहायता मांगी है।