India
Breaking अमृतसर में गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की धूम, स्वर्ण मंदिर से निकला भव्य नगर कीर्तन; गतका ने बांधा समां
अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर श्री अकाल तख्त साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुनहरी पालकी में विराजमान कर पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शहर के ऐतिहासिक मार्गों से गुजरा। जगह-जगह संगत ने फूलों की वर्षा की और लंगर लगाए। इस दौरान सिख युवाओं ने पारंपरिक गतका का प्रदर्शन भी किया। पूरे शहर में गुरबाणी, सतनाम वाहेगुरु के जयकारों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से भक्तिमय वातावरण बना रहा।