उत्तर प्रदेश
यूपी में मौसम का यू-टर्न! कई जिलों में बारिश और ओलों की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश में 30 अक्टूबर को मौसम ने करवट ली है। IMD ने पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक, बिजली, तेज हवाओं तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। कई जिलों में बारिश से तापमान गिरने और जलभराव की स्थिति बनी है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।