उत्तर प्रदेश
लखनऊ में समूह सखियों का प्रदर्शन, मानदेय से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक उठाईं मांगें
लखनऊ में समूह सखियों ने मानदेय, स्वास्थ्य बीमा, डिजिटल उपकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन किया। बाद में मिशन निदेशक से बातचीत हुई और अधिकारियों ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया। समूह सखियों ने 15 दिसंबर तक सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर फिर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।