उत्तर प्रदेश
लखनऊ में जनशिकायतों पर पुलिस कमिश्नर का एक और एक्शन, तीन दरोगा लाइन हाजिर
लखनऊ में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के आरोपों पर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने तीन दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी 12 दरोगाओं पर इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। पुलिस प्रशासन का संदेश है कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।