Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh
Breaking

Topic

#Lakhimpur Kheri News

उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी पहुंचा 200 टन का विशाल रिएक्टर, 308 पहियों वाले ट्रक ने तय किया लंबा सफर

लखीमपुर खीरी के कुंभी में 308 पहियों वाले विशेष हाइड्रोलिक ट्रेलर से करीब 200 टन का विशाल साइक्लाइजेशन रिएक्टर पहुंच गया है। बेल्जियम में तैयार यह मशीन समुद्री रास्ते से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह लाई गई थी, जिसके बाद सड़क मार्ग से इसे उत्तर प्रदेश पहुंचाया गया। करीब 1600 किलोमीटर के लंबे सफर के दौरान विशाल काफिला ओडिशा, झारखंड, बिहार और यूपी के कई इलाकों से गुजरा। रास्ते में इसके आकार और 308 पहियों वाले ट्रेलर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही। यह रिएक्टर कुंभी में स्थापित किए जा रहे करीब 3,080 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए महत्वपूर्ण मशीनरी का हिस्सा है। प्लांट में गन्ने और चीनी से PLA बायोप्लास्टिक तैयार करने की योजना है।

· 6 min read