उत्तर प्रदेश
महोबा में 1,250 किलो विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी, बिना वैध दस्तावेज ले जाई जा रही थी खेप
महोबा जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 1,250 किलोग्राम विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी गई। यह खेप मध्य प्रदेश से बिना आवश्यक वैध दस्तावेजों के लाई जा रही थी। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और दो गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस अब विस्फोटक की सप्लाई और परिवहन से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।