International
होर्मुज में भारतीय नाविकों की जान पर आया खतरा! 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर चिपकाए गए चुंबकीय बम, इंजन रूम में लगी आग
होर्मुज जलडमरूमध्य में 27 भारतीय नाविकों वाले पनामा के तेल टैंकर MT Louise 1 पर दो लिम्पेट माइंस से हमला किया गया। धमाके के बाद इंजन रूम में आग लग गई, लेकिन चालक दल ने आग बुझा दी और जहाज ने अपनी यात्रा दोबारा शुरू कर दी। एक दिन पहले MT Arzanah पर भी हमला हुआ था। दोनों जहाजों पर मौजूद सभी 29 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच जारी है।