उत्तर प्रदेश
लखनऊ में ‘27 में कृष्ण आएंगे’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सपा का विरोध
लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगे दो पोस्टरों ने यूपी की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। एक पोस्टर में धीरेंद्र शास्त्री के बयान का विरोध किया गया है, जबकि दूसरे में अखिलेश यादव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाकर ‘27 में कृष्ण आएंगे’ का नारा दिया गया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद धार्मिक भावनाओं और राजनीतिक संदेशों के बीच नई बहस बन गया है।