मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप था।
भूकंप शनिवार को 2 बजकर 12 मिनट 35 सेकंड पर आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लोगों को दोपहर के समय हल्की कंपन महसूस हुई।
अभी तक किसी भवन को नुकसान या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है।