नोएडा के सेक्टर-50 स्थित एफ ब्लॉक के निवासियों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को पत्र लिखकर अवैध पार्किंग के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। यह पत्र नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को भी भेजा गया है।
पत्र में लिखा गया है कि सेंट्रल-50 मॉल के पीछे बिना अनुमति खड़ी गाड़ियों से सड़क पर ट्रैफिक धीमा हो गया है। इससे महागुन मेस्ट्रो, मेगडुटम अपार्टमेंट्स, मेट्रो अपार्टमेंट्स, ओमैक्स ट्विन टावर्स और महागुन मेपल जैसी आवासीय सोसाइटियों में रहने वालों को आने-जाने में मुश्किल हो रही है।
महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
निवासियों का कहना है कि इस समस्या से न सिर्फ ट्रैफिक बिगड़ा है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। उनका दावा है कि खड़ी गाड़ियों में शराब पीने की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे इलाके में स्ट्रीट क्राइम और महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़े हैं।
सेक्टर-50 निवासी राजीव सिंह ने कहा,