पुणे के वाडगाँव शेरी इलाक़े में एक 30 साल के IT इंजीनियर की मौत हुई है। रोहन कुबड़ी का शव उनके किराए के कमरे में मिला, जहाँ उनके गर्दन के नीचे एक इलेक्ट्रिक हीट बैग रखा हुआ था।
कुबड़ी तीन महीने से सोमनाथनगर इलाक़े में अकेले रहते थे। घटना मंगलवार को हुई, लेकिन उनका शव दो दिन बाद मिला। लैंडलॉर्ड को कमरे से बदबू आई और जब उन्होंने कई बार कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला।
शव की स्थिति
जब कमरा खोला गया तो रोहन की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उनके शरीर में सूजन था और बिस्तर पर खून के निशान भी दिखे। पुलिस को तुरंत चंदन नगर थाने में खबर दी गई।
पुलिस की जाँच
पुलिस को संदेह है कि इलेक्ट्रिक हीट बैग में कोई खराबी थी। रोहन दर्द से राहत पाने के लिए सोते समय इसे गर्दन के नीचे रख रहे थे। हो सकता है कि करंट लगने से उनकी मौत हुई हो।
अभी तक सही कारण पता नहीं चला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और हीट बैग की जाँच से ही यह साफ़ होगा कि उनकी मौत का असली कारण क्या था। इंवेस्टिगेशन अभी जारी है।