उत्तर प्रदेश
32 बीघा जमीन के झगड़े ने ली बार अध्यक्ष की जान, हत्या के लिए ₹10 लाख की सुपारी देने का पुलिस का दावा
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने 32 बीघा जमीन के पुराने विवाद को वजह बताया है। पुलिस का आरोप है कि कानपुर के ठेकेदार इंद्रजीत यादव ने हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इंद्रजीत समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि कथित शूटर मोनू यादव फरार है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सुरागों की जांच कर रही है।