India
ग्रामीण स्वच्छता अभियान को मिली नई समय-सीमा, मार्च 2028 तक पूरे करने होंगे ODF प्लस के लक्ष्य
केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II को मार्च 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अब शेष गांवों को 31 मार्च 2028 तक ODF प्लस प्रमाणन हासिल करना होगा। अभियान का जोर शौचालयों के साथ ठोस और तरल कचरा प्रबंधन तथा गांवों की स्थायी साफ-सफाई पर रहेगा।