उत्तर प्रदेश
Breaking BKT में फॉर्मेलिन टैंकर हादसे पर CM योगी सख्त, सुरक्षा और लगातार निगरानी के निर्देश; केमिकल को निष्क्रिय करने में जुटी टीमें
लखनऊ के BKT क्षेत्र में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटने के बाद केमिकल रिसाव से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर यातायात रोक दिया और पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF तथा NDRF की टीमें राहत एवं नियंत्रण कार्य में जुट गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए लोगों की सुरक्षा, राहत कार्य तेज करने और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है और विशेषज्ञ टीमें केमिकल को निष्क्रिय करने में जुटी हैं।