उत्तर प्रदेश
महिगवां में 18 अक्टूबर को घर में फंदे से लटका मिला था महिला का शव। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।
लखनऊ के महिगवां में विवाहिता की मौत के मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास और पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पिता ने तीनों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।