उत्तर प्रदेश
यूपी में 806 कंप्यूटर सहायकों की ECINET पहुंच बंद करने का आदेश, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के बाद चुनाव विभाग सख्त
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ECINET लॉगिन के दुरुपयोग की शिकायतों के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के 806 कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन ID निष्क्रिय करने के निर्देश दिए हैं। पीलीभीत में 13,779 त्रुटिपूर्ण फॉर्म दर्ज होने और 10,470 के स्वीकृत होने का मामला जांच में है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे मतदाता फॉर्म से जुड़ी जिम्मेदारी संबंधित BLO और अधिकृत निर्वाचन अधिकारियों की होगी।