उत्तर प्रदेश
यूपी में नए वोटरों की एंट्री का रास्ता साफ, नवंबर से युवाओं पर खास फोकस
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो रही है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पात्र नागरिक नाम जोड़ने, हटाने या विवरण में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। खास तौर पर 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को पहली बार मतदाता बनने का मौका मिलेगा। SIR के दौरान छूटे पात्र मतदाताओं को भी अभियान के जरिए सूची में शामिल करने पर जोर है। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।