उत्तर प्रदेश
यूपी में वोटर लिस्ट का बड़ा अंतर सामने आया, 2.4 करोड़ के आंकड़े ने बढ़ाई चुनाव आयोग की चिंता
उत्तर प्रदेश में पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूचियों के बीच करीब 2.4 करोड़ का अंतर सामने आने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने दोनों सूचियों का मिलान कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं, खासकर महिलाओं और युवाओं की पहचान की जाएगी। इसके लिए सरकारी विभागों, राशन दुकानों, शिक्षण संस्थानों और स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित करने का कार्यक्रम है।