उत्तर प्रदेश
बाराबंकी में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 7 लोग घायल; महिला की हालत गंभीर
बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में साधारणपुर गांव के पास कार और बोरिंग मशीन लदे ट्रक की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। बताया गया कि कार चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।