India
अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत: चार साल बाद अब दो साल और सेना में सेवा का मौका, कैबिनेट ने दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निपथ योजना में बदलाव करते हुए चार साल की सेवा पूरी करने वाले शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प देने की मंजूरी दी है। इस अवधि में उन्हें अधिक वेतन और बेहतर सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इसके बाद इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।