झांसी के रक्सा टोल प्लाजा पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे में आग लग गई। विसर्जन यात्रा में डीजे की वायरिंग अचानक शॉर्ट हो गई, जिससे आग भड़क उठी।
रक्सा टोल प्लाजा और आरएस रेजिडेंसी की गणेश प्रतिमाओं को गणेश चतुर्थी के पांचवें दिन पटनिया बंद पर विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। आग देखकर मौके पर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई।
तुरंत आग बुझाई गई
रक्सा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने बिना देर किए तीन फायर सिलेंडर लाए और आग पर नियंत्रण पा लिया।
डीजे के मालिक रामगढ़ के निवासी अभिषेक ने बताया कि वह विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे संचालित कर रहे थे। तभी अचानक वायरिंग में आग लग गई। टोल कर्मियों की तेजी से की गई कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।