रायबरेली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को 58 बोगियों वाली एक मालगाड़ी को करीब दो घंटे तक रोकना पड़ा। जांच में ट्रेन में कई तकनीकी खामियां सामने आईं।
यह मालगाड़ी प्रतापगढ़ की ओर से कुंदनगंज स्टेशन जा रही थी। स्टेशन पर जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों को गंभीर खामियां मिलीं, जिसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ने से रोका गया।
35 बोगियों में मिली रगड़ती रस्सियां
जांच में सामने आया कि मालगाड़ी की 35 बोगियों में रस्सियां नीचे की ओर रगड़ती मिलीं। इससे पहिये और पटरी को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ था।
चार बोगियों की पल्लियां लटकीं, दो में पहिये जाम
इसके अलावा चार बोगियों में लगी पल्लियां नीचे की ओर लटक रही थीं। दो बोगियों में तो पल्लियां पहियों में ही फंस गईं, जिससे पहिये जाम हो गए।
रेलवे स्टाफ ने खामियां मिलने के बाद मालगाड़ी को करीब दो घंटे तक स्टेशन पर रोके रखा। खामियां दूर करने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया।