Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh
Breaking

SDM बोले, "तुम्हारा इलाज कर देंगे, यहां से चले जाओ"

नहीं जाओगे तो इलाज कर दंगे..... नहीं जायेगे सर दो साल से दौड रहे है!

SDM बोले, "तुम्हारा इलाज कर देंगे, यहां से चले जाओ"

कानपुर देहात का यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है। जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान होकर फरियादी अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा था।

कानपुर देहात जिले की सिकंदरा तहसील से प्रशासनिक संवेदनहीनता का एक मामला सामने आया है। जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान एक फरियादी जब अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा, तो समाधान मिलने के बजाय उसे अधिकारी के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, पीड़ित युवक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए तहसील के चक्कर काट रहा था। जब सुनवाई नहीं हुई तो वह सिकंदरा तहसील के एसडीएम प्रद्युम्न कुमार के समक्ष अपनी फरियाद लेकर पहुंचा।

बातचीत के दौरान जब फरियादी ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा, "सर, दो साल से लगातार दौड़ रहे हैं, अगर समाधान नहीं हुआ तो आज यहां से नहीं जाऊंगा," तो इस पर उपजिलाधिकारी (SDM) अपना आपा खो बैठे।

अधिकारी का कड़ा रुख और धमकी:

युवक की यह बात सुनते ही साहब आगबबूला हो गए और फरियादी को धमकाते हुए बोले, "तुम्हारा इलाज कर देंगे, यहां से चले जाओ।"

 इस वायरल वीडियो पर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाए दे रहे हैं , और स्थानीय लोगो में भी यह विषय चर्चा का केंद्र बनी हुई है।