उत्तर प्रदेश
पीलीभीत वोटर लिस्ट मामला: 10,470 संदिग्ध प्रविष्टियों पर चुनाव आयोग का बड़ा कदम, दो ERO निलंबित
पीलीभीत में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में निर्वाचन आयोग ने दो ERO को निलंबित करने का आदेश दिया है। जांच में 10,470 मंजूर फॉर्म-8 प्रविष्टियों में अनियमितताएं सामने आईं और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। आयोग ने कानूनी कार्रवाई के साथ उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के संशोधनों की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं।