उत्तर प्रदेश
महराजगंज में 85 ग्रामीण डाक सेवकों पर STF की नजर, फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के शक में दस्तावेजों की जांच
महराजगंज में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। STF ने महराजगंज और आनंदनगर सर्किल के करीब 85 कर्मचारियों के दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की है। गोंडा और बलरामपुर में 42 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद प्रदेशभर में सत्यापन कराया जा रहा है। हालांकि, महराजगंज के 85 कर्मचारियों के खिलाफ अभी बर्खास्तगी की कार्रवाई घोषित नहीं हुई है।