उत्तर प्रदेश
यूपी की वोटर लिस्ट में महिलाओं की बड़ी कमी, 1.21 करोड़ का अंतर दूर करने के लिए चलेगा अभियान
उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में पुरुषों की तुलना में करीब 1.21 करोड़ कम महिला मतदाता दर्ज हैं। इस अंतर को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आशा, ANM, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की मदद से पात्र लेकिन छूटी हुई महिलाओं की पहचान कर उन्हें Form-6 के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल कराने का अभियान चलाया जाएगा।