Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh

कानपुर देहात में युवक का शव खेतों में मिला, हाथ-पैर बंधे थे

भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ।

पुरैनी गांव के खेतों में पुलिस की फारेंसिक जांच

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक का शव खेतों में बरामद हुआ। शव पुरैनी गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय के पास सड़क किनारे पड़ा था और संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

मृतक रोहित की आयु 26 वर्ष बताई जा रही है। उसके हाथ और पैर रस्सी से कसकर बंधे थे। पिता हरगोविन्द ने बताया कि रविवार को भोर के करीब 4 बजे रोहित शौंच जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह जब गांव के लोगों ने सूचना दी तो परिजनों को खेतों में उसका शव मिल गया।

माता प्रेमा देवी और चचेरे भाई अनूप समेत परिजनों का हाल बेहद खराब है। परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फारेंसिक टीम के सदस्यों ने जांच के लिए साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।