कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में जमीन खरीदने के चक्कर में एक व्यक्ति को 20 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित पंकज पांडेय गुड़गांव के सितला में रहते हैं।
पंकज ने बताया कि जनवरी 2024 में कानपुर आए थे। नरवल के प्रवीन कुमार ने उन्हें सुरेश से मिलवाया। सुरेश ने अपने पिता मातादीन की जमीन बिकवाने की जानकारी दी। जमीन काछिनखेड़ा गांव में है।
सुरेश ने कहा कि जमीन 23 लाख रुपये में बिकेगी। पंकज ने 20 लाख रुपये दे दिए। लेकिन इसके बाद न तो जमीन मिली और न ही बैनामा कराया गया।
पंकज पांडेय ने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी। नरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र मातादीन और सुरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।