Skip to content
24/7 News Uttar Pradesh
Breaking

कानपुर में व्यापारी का खाता हैक, 1.89 लाख रुपये चोरी

टेलीग्राम विज्ञापन के लिंक को क्लिक करने के बाद रविकांत साहू का फोन हैक हो गया।

कानपुर के व्यापारी अपने फोन पर खाता चेक करते हुए साइबर ठगी का सामना करते हैं

कानपुर के चकेरी लाल बंगला इलाके में रहने वाले बर्तन व्यापारी रविकांत साहू के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। उनके फोन को हैक कर अपराधियों ने बैंक खाते से 1.89 लाख रुपये निकाल लिए।

रविकांत ने पुलिस को बताया कि उन्हें टेलीग्राम पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दिया गया लिंक क्लिक करने के बाद उन्होंने एक ऐप डाउनलोड कर लिया। इसी से उनका फोन हैक हो गया।

रविकांत को लगा कि फोन खराब हो गया है, इसलिए उन्होंने इसे ठीक करवाने के लिए दुकानदार के पास दे दिया। जब फोन वापस मिला, तो उन्होंने यूपीआई के जरिये अपने खाते की जांच की। इस दौरान उन्हें पता चला कि खाते से 1.89 लाख रुपये की राशि गायब हो गई है।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले को दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।